Charchit Chehra: तीन लड़कियों के नाम, वायरल चैट्स और विवाद...जानें स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी क्यों टूटी?

Charchit Chehra: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी आखिरी वक्त पर रुक गई. हल्दी, मेहंदी और संगीत तक सब हो चुका था, लेकिन अचानक पिता की तबीयत और वायरल चैट्स ने हालात बदल दिए. सोशल मीडिया पर पलाश के नाम कई लड़कियों के साथ जोड़कर दावे किए गए. असली वजह क्या है, यही जानिए इस खबर में.

ADVERTISEMENT

Smriti Mandhana and Palash Muchhal
Smriti Mandhana and Palash Muchhal
Google CTA

इस वक्त जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सुपरस्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ हो रहा है वो किसी दुश्मन के साथ भी न हो. दरअसल, दोनों की हल्दी हो चुकी, मेहंदी लगने के साथ ही धूमधाम से संगीत का कार्यक्रम भी हो चुका है. अब बस फेरे लेने ही बाकी थे. लेकिन फिर दोनों परिवारों में ऐसी घटनाएं हुईं कि ये खुशी का माहौल चिंता में बदल गया और 6 साल पुरानी दोनों की लव स्टोरी पर फुल स्टॉप लग गया. शादी को लेकर जो अरमान स्मृति और उनके परिवार के साथ पलाश के परिवार ने देखे वो सब धरे के धरे ही रह गए. ये कहानी यहीं नहीं रूकी. सोशल मीडिया पर 1 नहीं, 2 नहीं, 3-3 लड़कियों के नाम पलाश के साथ जोड़े जाने लगे. कहा गया यही तो वो असल वजह थी जिसके चलते दोनों की शादी पर पर ब्रेक लगा है. यहां पलाश को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया गया. उसका कैरेक्टर असासिनेट किया गया. ऐसे में स्मृति और उनके संघर्ष की चर्चा लगातार हो रही है. कैसे फर्श से अर्श तक का सफर तय कर स्मृति और टीम ने देश को विश्व विजेता बनाया और क्या है उनकी कहानी. ये सब बताएंगे आपको चर्चित चेहरा की इस कहानी में.