Weather Alert: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट, नया वेदर सिस्टम बना
दिल्ली-एनसीआर में ठंड के बीच मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है. आने वाले एक सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बड़े बदलाव होने की उम्मीद है. विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक बारिश और दो दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के बीच मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है. आने वाले एक सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बड़े बदलाव होने की उम्मीद है. विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक बारिश और दो दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. 23 दिसंबर की सुबह हल्की बूंदाबांदी के साथ मौसम ने करवट ली. सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहे, हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई. उस दिन सुबह का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था.