नतीजों से पहले कन्याकुमारी के उसी शिला पर ध्यान करेंगे पीएम मोदी जहां स्वामी विवेकानन्द ने किया था ध्यान, क्या है खास?

विवेकानंद मेमोरियल की यह शिला बहुत खास है. इसके खास होने की वजह ये है कि, साल 1892 में स्वामी विवेकानंद ने भी यही बैठ कर ध्यान लगाया था.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

PM Modi Kanyakumari Trip: देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही पीएम मोदी लगातार प्रचार कर रहे है. 1 जून को लोकसभा चुनाव का सातवां और अंतिम फेज के लिए वोटिंग होनी है, जिसके तहत 30 मई को चुनाव प्रचार थम जाएगा. प्रचार के थमने के साथ ही पीएम मोदी भी चुनावी माहौल से हटकर कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल जाने वाले हैं जहां वो करीब 24 घंटे तक ध्यान करने वाले है. दिलचस्प बात ये है कि, ये वही स्थान है जहां स्वामी विवेकानंद ने भी ध्यान किया था जहां उन्हें 'भारत माता' का विजन दिखा था. इसके साथ एक पौराणिक मान्यता यह भी है कि, माता पार्वती भी भगवान शिव की प्रतीक्षा में यहीं पर एक पैर पर खड़े होकर ध्यान करती थी. कुल मिलाकर पीएम कुछ दिन चुनाव से हटकर अध्यात्म में बिताने वाले हैं.