JDU प्रवक्ता केसी त्यागी का इस्तीफा, जानें इनकी कहानी और वो एंगल जिस वजह छोड़ना पड़ा पद
JDU के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अपने पद से इस्तीफा दिया. उनके स्थान पर राजीव रंजन को नया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया.
ADVERTISEMENT

KC Tyagi
KC Tyagi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वे पार्टी में राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर थे. उनके इस्तीफे के बाद राजीव रंजन को उनकी जगह नया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. इस बात की जानकारी पार्टी के महासचिव आफाक अहमद खान ने दी है.