महुआ के खिलाफ राजमाता अमृता रॉय को उतार BJP ने चला मास्टर स्ट्रोक, चौंक गईं ममता

बीजेपी को उम्मीद है कि, 2019 में जो 63 हजार वोटों का फासला रह गया था वो कृष्णानगर की राजमाता के चुनाव में आने से खत्म हो जाएगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Lok Sabha Election West Bengal: महुआ मोइत्रा देश की उन गिनी-चुनी सांसदों में से हैं जिनकी संसद सदस्यता करप्शन के आरोप में चली गई. अक्सर अदाणी और पीएम मोदी के खिलाफ संसद में जोरदार आवाज उठाने वाली तृणमूल कांग्रेस(TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा के मामले में फटाफट संसदीय जांच हुई, आरोप साबित हुए और लोकसभा चुनाव से ठीक पहले महुआ को संसद से बर्खास्त कर दिया गया. ऐसे मुश्किल के ऐसे समय में महुआ के साथ अगर कोई चट्टान की तरह खड़ा रहा वो थी ममता बनर्जी. हालांकि उनको भी ये अंदाजा नहीं रहा होगा कि, बिलकुल ऐन वक्त पर आनन-फानन में बीजेपी ने महुआ को घेरने के लिए कौनसा नया चक्रव्यूह तैयार कर लिया.