बीजेपी विरोध से चर्चा में आईं और अब बन गईं PM मोदी-शाह की फैन! कौन हैं शहला राशिद?
शेहला राशिद शोरा का जन्म जम्मू-कश्मीर में हुआ. उन्होंने NIT श्रीनगर से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की. बाद में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से सोशियोलॉजी में मास्टर्स करने के अलावा एमफिल और पीएचडी भी किया.
ADVERTISEMENT

Shehla Rashid
News Tak: कश्मीर की एक्टिविस्ट शेहला राशिद शोरा अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं. शेहला ने यह इंटरव्यू न्यूज एजेंसी ANI को दिया है. इसमें शेहला ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद हुए विकास और पॉजिटिव बदलाव की बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की है. एक वक्त था जब शेहला राशिद भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों की सख्त आलोचक थीं. सरकार विरोधी आंदोलनों की पोस्टर गर्ल हुआ करती थीं. ऐसा क्या हुआ की शेहला की सियासत और उनका स्टैंड बदल गया?