3 सीट के लिए UP में छूटा कांग्रेस-अखिलेश का साथ! क्या अब सपा भी INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं?
एक तरफ बीजेपी देश में अपने साथ नए-नए दलों को जोड़ने की जुगत में लगी हुई है दूसरी तरफ कांग्रेस के नेतृत्व में बने INDIA अलायंस से कई दलों का छोड़ना जारी है.
ADVERTISEMENT

Bharat Jodo Nyay Yatra in UP: उत्तर प्रदेश से INDIA अलायंस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन नहीं होगा. खबर यह है कि, इन दोनों दलों के बीच मुरादाबाद मंडल की तीन लोकसभा सीटों पर समझौते को लेकर बातचीत फंस रही थी जिसके बाद कल देर रात अब किसी प्रकार के समझौते को लेकर बातचीत का सिलसिला टूट गया. यानी बिहार, पश्चिम बंगाल के बाद अब उत्तर प्रदेश से भी INDIA अलायंस को बड़ा झटका लग गया है. वैसे आपको बता दें कि, इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल के जयंत चौधरी ने भी INDIA अलायंस को अलविदा कहा था.