कांग्रेस का दावा- अल्पमत में है हरियाणा की BJP सरकार, इसके बाद भी गिरने का खतरा नहीं, क्यों?
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने कहा हरियाणा सरकार अब अल्पमत सरकार है. मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए. हरियाणा में अब तुरंत विधानसभा के चुनाव होने चाहिए. पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग की और दावा किया कि बीजेपी बहुमत के आंकड़े से पिछड़ चुकी है.
ADVERTISEMENT

Haryana: लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार को बड़ा झटका लगा है. हरियाणा में बीजेपी का समर्थन कर रहे तीन निर्दलीय विधायकों ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान कर दिया. उन्होंने हाल ही में राज्य के नए सीएम बने नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है. इसके अलावा तीनों विधायकों सोमबीर सांगवान, रणधीर गोलेन और धर्मपाल गोंदर ने ये भी कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला किया है.