राम मंदिर के कार्यक्रम में नहीं जाएंगी सोनिया गांधी, कांग्रेस बोली- यह RSS/BJP का इवेंट

Ayodhya Ram Mandir Inauguration: कांग्रेस ने राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्यौता ठुकरा दिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Ayodhya Ram Mandir Inauguration: कांग्रेस ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्यौता ठुकरा दिया है. कांग्रेस ने इसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कार्यक्रम बताते हुए कहा है कि हम इस निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते हैं. कांग्रेस की तरफ से पार्टी के कम्युनिकेशन विभाग के हेड जयराम रमेश ने इस संबंध में एक स्टेटमेंट जारी किया है.