Jammu-Kashmir Elections: क्या सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस-NC में बनेगी बात या अलग-अलग लड़ेंगे चुनाव?

कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सीट बंटवारे को लेकर पेच फंसा हुआ है. 27 अगस्त को नामांकन की अंतिम तिथि से पहले दोनों पार्टियों के बीच बातचीत जारी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Jammu-Kashmir Elections: जम्मू-कश्मीर में अगले महीने से तीन फेज में चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गठबंधन तो हो गया है लेकिन सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंसा हुआ नजर आ रहा है. पहले फेज के चुनाव को लेकर 27 अगस्त यानी कि कल नामंकन का आखिरी दिन है. इस मामले को सुलझाने के लिए कांग्रेस ने महासचिव केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, सलमान खुर्शीद और प्रभारी भरत सोलंकी को श्रीनगर भेजा है.