2 जून को केजरीवाल को जाना पड़ेगा जेल, दिल्ली सीएम की अपील SC ने की खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें दिल्ली के सीएम ने अपनी अंतरिम जमानत की अवधि को 7 दिन और बढ़ाने के लिए दायर की थी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Arvind Kejriwal: देश में चल रहें लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में है. इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें दिल्ली के सीएम ने अपनी अंतरिम जमानत की अवधि को 7 दिन और बढ़ाने के लिए दायर की थी. सीएम केजरीवाल ने अपनी अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने वाली याचिका को तत्काल लिस्ट करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी. आइए जानते हैं सर्वोच्च न्यायलय ने किस आधार पर मुख्यमंत्री की अर्जी खारिज की है.