केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मिलीं हेमंत सोरेन की वाइफ कल्पना, इस तस्वीर की खूब चर्चा

जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की.

ADVERTISEMENT

Sunita Kejriwal
Hemant Soren's wife Kalpana Soren meets Delhi CM Arvind Kejriwal's wife.
google news

Kalpana Soren meets Sunita Kejriwal: जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की. आपको बता दें कि कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल फिलहाल इंफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट (ED) की हिरासत में हैं. इस बीच झारखंड से दिल्ली आने के बाद कल्पना सोरेन सीएम आवास पहुंचीं और उन्होंने इस संकट की घड़ी में सुनीता केजरीवाल के साथ एकजुटता दिखाई. इस मुलाकात के तुरंत बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर इसका वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि दो मजबत महिलाओं के इस वीडियो को देखने के बाद बीजेपी को डरना चाहिए.