यूपी की 80 सीटों का लेटेस्ट ओपिनियन पोल, देखिए बीजेपी, कांग्रेस गठबंधन को कितने का अनुमान

उत्तर प्रदेश के लिए आए इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल के मुताबिक, प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी के NDA गठबंधन को 78 सीटें मिलने का अनुमान है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

India TV-CNX Opinion Poll: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रोज नए सर्वे और पोल आ रहे है. पिछले दिनों इंडिया टुडे का 'मूड ऑफ द नेशन सर्वे' और नवभारत टाइम्स का सर्वे आया, जिसमें हमने आगामी चुनाव में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनते हुए देखा. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अब इंडिया टीवी-सीएनएक्स का ओपिनियन पोल आया है. इंडिया टीवी के इस सर्वे के आंकड़े बहुत ही दिलचस्प नजर आ रहे है. सर्वे में आए उत्तर प्रदेश के आंकड़ों के मुताबिक, राम मंदिर उद्घाटन के बाद प्रदेश में पीएम मोदी और बीजेपी की सुनामी आने यानी क्लीन स्वीप करने की संभावना जताई गई है. आइए आपको बताते हैं क्या है इंडिया टीवी के सर्वे के आंकड़े.