आंध्र प्रदेश के चुनाव प्रचार में कंडोम का इस्तेमाल! आखिर कौन लेकर आया ये यूनीक आइडिया?

TDP और YSRCP दोनों पार्टियों को खबर है कि, उनकी पार्टी के नाम से कंडोम डोर टू डोर कैंपेन करके लोगों में बांटे जा रहे है. कंडोम पार्टी के उस किट में है जो किट वोटरों को लुभाने के लिए लोगों में बांटा जा रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Lok Sabha Election 2024: जगन मोहन रेड्डी, चंद्रबाबू नायडू और शर्मिला रेड्डी- यही तीन चेहरे हैं जिन पर आंध्र प्रदेश के लोकसभा और विधानसभा चुनावों की हार-जीत तय होगी. आगामी चुनावों में जगन मोहन रेड्डी अपनी सरकार के काम गिनाकर, चंद्रबाबू नायडू, सीएम जगन मोहन की नाकामी बताकर तो वहीं शर्मिला रेड्डी इन दोनों को निकम्मा बताकर बाजी मारने की फिराक में है. किसी भी चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप और झंडे-बैनरों की भूमिका प्रमुख होती है, लेकिन आंध्र प्रदेश में एक नई चीज देखने को मिल रही है. प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP ब्रांड तो वहीं जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP ब्रांड के कंडोम बांटे जा रहे है. पीले रंग का पैकेज TDP का है जिस पर ‘भविष्येतु गारंटी’ लिखा है वहीं नीले रंग का पैकेट YSRCP का है जिस पर ‘सिद्धम’ लिखा है. वैसे आपको बता दें कि ये दोनों बातें पार्टियों के कैंपेन की मुख्य लाइन है. पॉलिटिकल पार्टी के ब्रैंड वाले कंडोम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है और कौतूहल का विषय बना हुआ है.