EC के खाली पद की वजह से चुनाव घोषणा में होगी देर? अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद अब ये तैयारी

निर्वाचन आयुक्तों के दो पदों को भरने को लेकर कायवाद तेज हो गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इलेक्शन कमिशन में दो नए आयुक्तों की नियुक्ति की घोषणा 15 मार्च तक हो सकती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Election Commission: देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव होने है. चुनाव से ठीक पहले देश में इलेक्शन कराने वाली संस्था निर्वाचन आयोग के दो प्रमुख पद खाली है. निर्वाचन आयोग में एक मुख्य निर्वाचन आयुक्त(CEC) वहीं दो अन्य निर्वाचन आयुक्त(EC) होते है. EC अनूप चंद्र पांडे 65 वर्ष की आयु पूरी करने के उपरांत 14 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गये थे वहीं पिछले दिनों EC अरुण गोयल ने भी अचानक से अपने पद से इस्तीफा दे दिया. अरुण गोयल का यह कदम बेहद चौंकाने वाला माना गया क्योंकि उन्होंने अपना इस्तीफा चुनाव से ठीक पहले दिया है. वैसे आपको बता दें कि, अरुण गोयल के निर्वाचन आयुक्त बनने पर भी काफी विवाद हुआ था, उनकी नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी, हालांकि अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.