हाजीपुर को लेकर चाचा पारस से हुई थी भिड़ंत, क्या पिता की विरासत पर कब्जा जमा पाएंगे चिराग? जानिए पूरा समीकरण

लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान के चलते हाजीपुर सीट चर्चा में बनी हुई है. चिराग इस बार हाजीपुर से सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वैसे वे जमुई लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर दो बार संसद जा चुके हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Chirag Paswan: लोकसभा चुनाव के चार फेज संपन्न हो चुके हैं. चार फेज में 378 सीट्स पर वोट डाले जा चुके हैं. चार फेज में बिहार की 19 सीटों पर मतदान हो गया है. इस चुनाव में बिहार की एक सीट की काफी चर्चा हो रही है और वो है हाजीपुर. लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान के चलते ये सीट चर्चा में बनी हुई है. चिराग इस बार हाजीपुर से सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वैसे वे जमुई लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर दो बार संसद जा चुके हैं. बीजेपी के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) की तरफ से चिराग पासवान इस सीट से मैदान में है.