बिहार के लेटेस्ट सर्वे में घटती दिखीं BJP-NDA की सीटें, तेजस्वी को इतनी सीटों का फायदा
एबीपी न्यूज और सी-वोटर ने बिहार की सभी 40 सीटों को लेकर अपने लेटेस्ट ओपिनियन पोल का आंकड़ा जारी कर दिया है. इस सर्वे के मुताबिक 2019 के मुकाबले बीजेपी और एनडीए को नुकसान होता दिख रहा है.
ADVERTISEMENT

Lok Sabha Election Bihar
Opinion Poll: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को पहले फेज की वोटिंग से पहले सियासी माहौल तेजी से बदलता नजर आ रहा है. तमाम ओपिनियन पोल्स और सर्वे सामने आ रहे हैं, जिसमें कहीं बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए को बढ़त दिख रही है, तो कहीं कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन को. इसी बीच एबीपी न्यूज और सी-वोटर ने बिहार की सभी 40 सीटों को लेकर अपने लेटेस्ट ओपिनियन पोल का आंकड़ा जारी कर दिया है. इस सर्वे के मुताबिक 2019 के मुकाबले बीजेपी और एनडीए को नुकसान होता दिख रहा है. आइए आपको इस सर्वे की बड़ी बातों से रूबरू कराते हैं.