Tamil Nadu Election में BJP के लिए खतरा बनेगी इन 3 नेताओं की तिकड़ी, विजय-स्टालिन-जगन की फोटो ने बढ़ाई अटकलें
Tamil Nadu Election: चेन्नई की एक हाई-प्रोफाइल शादी में थलापति विजय, एम.के. स्टालिन और वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी का एक साथ नजर आना सियासी चर्चाओं का कारण बन गया है.
ADVERTISEMENT

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में हलचल
Tamilnadu Election: दक्षिण भारत से आई एक तस्वीर इन दिनों इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है. कहा जाता है कि राजनीति में तस्वीरें बहुत कुछ कह जाती हैं और चेन्नई की एक शाही शादी से सामने आई फोटो ने सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #ThalapathyVijay, #Stalin और #Jagan एक साथ ट्रेंड कर रहे हैं. समर्थक इसे 'ब्लॉकबस्टर मोमेंट' बता रहे हैं तो आलोचक इसे महज दिखावा कहकर खारिज कर रहे हैं.