लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पद से हटा पाएंगे राहुल गांधी या नंबर गेम में खानी पड़ेगी मात? जानें क्या कहते हैं नियम
Lok Sabha Speaker Removal Process: संसद के बजट सत्र में मचे हंगामे के बीच विपक्ष अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. आखिर क्या है इसकी पूरी प्रक्रिया और क्या आंकड़ों के खेल में विपक्ष सरकार को मात दे पाएगा? जानिए इस रिपोर्ट में सब कुछ.
ADVERTISEMENT

Lok Sabha Speaker Removal Process
Lok Sabha Speaker Removal Process: संसद के बजट सत्र में इस समय जबरदस्त सियासी घमासान देखने को मिल रहा है. विपक्ष का सीधा आरोप है कि जब भी उनके नेता राहुल गांधी सदन में बोलने के लिए खड़े होते हैं तो स्पीकर ओम बिरला उन्हें टोक देते हैं या बोलने का पर्याप्त मौका नहीं देते. इसी नाराजगी के चलते अब विपक्षी खेमे में स्पीकर के खिलाफ मोर्चा खोलने की सुगबुगाहट तेज हो गई है. चर्चा है कि विपक्ष अब लोकसभा अध्यक्ष को उनके पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने की योजना बना रहा है.