लोकसभा ओपिनियन पोल: महाराष्ट्र में NDA करेगा जोरदार वापसी? देखिए क्या कहते हैं लेटेस्ट सर्वे
INDIA TV-CNX पोल के मुताबिक अगर आज चुनाव होते हैं तो महाराष्ट्र की 48 सीटों में से NDA 37 सीट अपने नाम करेगी. 'INDIA' की बात करें, तो शिवसेना (यूबीटी) को सात सीटें NCP(शरद पवार) को दो सीटें, कांग्रेस को एक सीट और अन्य को एक सीट पर जीत मिल सकती है.
ADVERTISEMENT

Loksabha Elections 2024 Opinion Poll
Maharashtra Opinion Poll: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इंडिया टीवी-सीएनएक्स का सबसे ताज़ा ओपिनियन पोल सामने आया है. महाराष्ट्र को लेकर हुए इस सर्वे के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं. ओपिनियन पोल के मुताबिक NDA को महाराष्ट्र में जीत मिलने की पूरी संभावना है. राज्य की 48 सीटों पर पांच चरणों में मतदान होगा. NDA और INDIA दोनों गठबंधन में शामिल पार्टियां लगातार अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है. आइए आपको बताते हैं इंडिया टीवी-सीएनएक्स के सर्वे के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर क्या है महाराष्ट्र की जनता का मूड.