पश्चिम बंगाल में PK ने की है बीजेपी के बढ़ने की भविष्यवाणी, ओपिनियन पोल क्या कहते हैं?
इंटरव्यू में पीके ने कहा कि पूर्वी राज्यों पश्चिम बंगाल, ओडिशा और दक्षिणी भारत के राज्यों तेलंगाना और तमिलनाडु में बीजेपी को इस बार के चुनाव में फायदा मिलने का अनुमान है. पीके की इस भविष्यवाणी की काफी चर्चा हो रही है.
ADVERTISEMENT

prashant kishor
लोकसभा चुनाव के माहौल के बीच चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ी भविष्यवाणी की है.न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में पीके ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है. उनका मानना है कि बीजेपी ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए काफी मेहनत की है जिसका उनको इसबार फायदा हो सकता है.