कैलाश विजयवर्गीय के साथ बड़ा खेल? झंडा फहराने वाली लिस्ट से नाम कटा, 10 दिन की छुट्टी पर गए मंत्री जी
Kailash Vijayvargiya news: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का नाम 26 जनवरी के झंडा फहराने वाले कार्यक्रम की आधिकारिक सूची से गायब होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच उनके 10 दिन की छुट्टी पर जाने की खबर ने अटकलों को और हवा दे दी है. जानिए पूरी कहानी, राजनीतिक संकेत और इसके मायने.
ADVERTISEMENT

कैलाश विजयवर्गीय का झंडारोहण की लिस्ट से कटा नाम
मध्य प्रदेश की राजनीति के दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर होने वाले झंडा फहराने वाले कार्यक्रम की आधिकारिक सूची से उनका नाम गायब होने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब विजयवर्गीय हाल ही में इंदौर में हुए 'दूषित जल कांड' और अपने विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं. आइए समझते हैं पूरी बात.