'भगवान राम ने अहंकारी हुए लोगों को 241 पर रोक दिया', RSS नेता का BJP पर तंज
RSS on BJP: 2024 लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए RSS नेता इंद्रेश कुमार बोले कि जिन्होंने राम की भक्ति की, लेकिन उनमें धीरे-धीरे अहंकार आ गया. उस पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी बना दिया. लेकिन जो उसको पूर्ण हक मिलना चाहिए, जो शक्ति मिलनी चाहिए थी, वो भगवान ने अहंकार के कारण रोक दी.
ADVERTISEMENT

RSS on BJP: एनडीए की सरकार के गठन के बाद RSS के नेता इंद्रेश कुमार ने लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने बयान में बीजेपी और विपक्षी इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है. संघ नेता ने बीजेपी को 'अहंकारी' और 'इंडिया ब्लॉक' को राम विरोधी बताया है. इंद्रेश ने कहा कि राम सबके साथ न्याय करते हैं. 2024 लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए वे बोले कि जिन्होंने राम की भक्ति की, लेकिन उनमें धीरे-धीरे अहंकार आ गया. उस पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी बना दिया. लेकिन जो उसको पूर्ण हक मिलना चाहिए, जो शक्ति मिलनी चाहिए थी, वो भगवान ने अहंकार के कारण रोक दी.