महाराष्ट्र में फाइनल हुआ NDA में सीटों का बंटवारा! BJP के खाते में 32 तो वहीं शिंदे गुट को 10 सीटें

महाराष्ट्र की 48 सीटों में सर्वाधिक 32 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ सकती है. बाकी की बची हुई 16 सीटों में से 10 सीटें शिवसेना (शिंदे गुट) को दी जाएंगी. वहीं दो या तीन सीटें NCP(अजित पवार गुट) के खाते में आ सकती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Lok Sabha Election Maharashtra: देश में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीटों के बंटवारें को लेकर कश्मकश जारी है. हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि, देश की आर्थिक राजधानी महाराष्ट्र में बीजेपी अपने NDA गठबंधन के तहत सीटों के बंटवारें पर फाइनल स्टेज में पहुंच गई है. दरअसल केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के दौरे पर हैं जहां उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे, अजित पवार और अपनी पार्टी के नेताओं से बैठकें कीं. इन्हीं बैठकों के बाद प्रदेश में NDA के तहत सीट बंटवारें के फार्मूले पर सहमति बनने की बातें सामने आई है. आइए आपको बताते हैं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में किस पार्टी के खाते में कितनी सीटें जा रही है.