Mizoram Election Result Updates: मिजोरम में कौन बना रहा सरकार, देखें अपडेट
मिजोरम विधानसभा चुनावों के लिए काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है . न्यूज़ Tak पर आपको सीटों के ट्रेंड का ताजा रुझान देखने को मिलेगा.
ADVERTISEMENT

मिजोरम इलेक्शन रिजल्ट 2023
3:50 PM- 40 सीटों वाले मिजोरम विधानसभा के लिए हुए चुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है. 27 सीटों के साथ लालदुहोमा की पार्टी ZPM ने एकतरफा जीत हासिल की हैं. मुख्यमंत्री जोरमथंगा खुद अपनी सीट नहीं बचा पाए. उनकी पार्टी MNF के खाते में 10 सीटें गई. बीजेपी ने अपने पिछले प्रदर्शन में सुधार करते हुए 2 सीटों पर जीत हासिल की, वहीं कांग्रेस केवल 1 सीट पर सिमट गई.