जाति के फ्रंट पर बीजेपी के लिए चक्रव्यूह रच अब ओवैसी इफेक्ट को खत्म करने में जुटे नीतीश!

2024 के लोक सभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने सामाजिक-राजनीतिक लामबंदी करनी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री और JDU नेता नीतीश कुमार भी सभी समीकरणों को साधने में लग गए है.

ADVERTISEMENT

Nitish Kumar
Nitish Kumar
Google CTA

Lok Sabha Election 2024: बिहार सीएम नीतीश कुमार ने पिछले दिनों जातिगत सर्वे के आंकड़े जारी कर दिए. तभी से देश की राजनीति में जातिगत जनगणना की मांग तेज है और बीजेपी फिलहाल इसे लेकर सहज नहीं दिख रही. इसी सर्वे में नीतीश सरकार ने मुस्लिमों के भी आंकड़े जारी किए हैं. इसके बाद नीतीश मुस्लिमों को लेकर खास अभियान में जुटते नजर आ रहे हैं. इसे बिहार में AIMIM चीफ असदुद्दीन के असर को भी कम करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.