कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के लिए नीतीश ने PM मोदी को शुक्रिया कहा, क्या मन बना लिया साथ जाने का?

नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की सालों से ये मांग रही भी है कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाए. माना ये जा रहा है कि केंद्र के इस फैसले से बिहार की सियासत में नया मोड़ या सकता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Nitish Kumar: मोदी सरकार ने बिहार के 11वें मुख्यमंत्री रहे और ‘जननायक’ कहे जाने वाले कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने का ऐलान किया है. यह घोषणा तब की गई जब 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती मनाई जा रही है. सीएम नीतीश ने ट्वीट कर केंद्र सरकार के इस फैसले पर आभार जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है. नीतीश ने पहले ट्वीट में पीएम मोदी का नाम नहीं लिया था. बाद में लिए गए ट्वीट में मोदी का नाम जोड़ा गया. फिर क्या था चर्चा शुरू हुई कि क्या नीतीश और बीजेपी के बीच फिर कुछ पकने लगा.