ED का नोटिस मिला तो प्रकाश राज बोले- खेला होबे! कौन हैं ये चर्चित एक्टर जो आए निशाने पर

प्रकाश राज अक्सर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नीतियों की तीखी आलोचना करते रहते हैं. अक्सर वह सोशल मीडिया हैंडल्स पर पीएम मोदी विरोधी मीम, पोस्ट और स्पूफ शेयर करते रहते हैं.

ADVERTISEMENT

Prakash raj
Prakash raj
Google CTA

Prakash Raj: तमिल और बॉलीवुड ऐक्टर प्रकाश राज को इंफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट (ED) ने समन जारी किया है. यह समन तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के प्रणव ज्वेलर्स ग्रुप के खिलाफ कथित 100 करोड़ रुपए के पोंजी और धोखाधड़ी के मामले में भेजा गया है. प्रकाश राज इस ज्वेलरी ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं. इसी वजह से इस पोंजी मामले में उनसे भी पूछताछ होनी है.