कैप्टन को बीजेपी से खींच लाएंगी प्रियंका, रिवर्स माइग्रेशन का चांस
कांग्रेस को पार्टी लीड करने के लिए कोई कैप्टन चाहिए. कैप्टन को लीड करने के लिए कोई पार्टी चाहिए. नवजोत सिंह सिद्धू को भी नए सिरे से राजनीति जमानी है.
ADVERTISEMENT

कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह के फिर से कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा जोरों पर हैं.
न्यूज तकः पंजाब की राजनीति में कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस से बेआबरू होकर विदा हुए थे. हाल में चर्चा तेज है कि कैप्टन कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं. फिलहाल कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी में हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई ताकतवर पोजिशन नहीं दी है. न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका गांधी के जरिए कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस में वापसी का रास्ता तलाश रहे हैं.