राहुल ने लगाया अदाणी पर नए घोटाले का आरोप! बोले '4 जून को सरकार बनने पर होगा हिसाब...'

राहुल गांधी ने एक बार फिर गौतम अदाणी को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. लंदन के फाइनेंशियल टाइम्स ने रिपोर्ट छापी है कि अदाणी ग्रुप ने खराब क्वालिटी के कोयले को महंगे ईंधन के रूप में बेचकर जमकर मुनाफा कमाया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rahul Gandhi on Gautam Adani: राहुल गांधी ने एक बार फिर गौतम अदाणी को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. लंदन के फाइनेंशियल टाइम्स ने रिपोर्ट छापी है कि अदाणी ग्रुप ने खराब क्वालिटी के कोयले को महंगे ईंधन के रूप में बेचकर जमकर मुनाफा कमाया. रिपोर्ट में दावा किया है कि अदाणी ग्रुप ने इंडोनेशिया से लो क्वालिटी का कोयला खरीदकर तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड को ऊंची कीमत पर बेचा. 3500 कैलोरी का कोयला 6 हजार कैलोरी के रूप में बेचकर धोखाधड़ी की. एयर क्वालिटी से समझौता करके 3 हजार करोड़ रुपए कमाए.