अमेरिकी सांसदों से मिले राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा और INDIA अलायंस को लेकर कही बड़ी बात 

Rahul Gandhi in Washington DC: राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' को एक परिवर्तन नहीं, बल्कि एक सफर बताया. उन्होंने कहा कि 2014 के बाद भारतीय राजनीति में बड़ा बदलाव आया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

हमें यात्रा निकालने को मजबूर किया गया: राहुल गांधी

point

2014 के बाद से भारत की राजनीति में हुए बड़े बदलाव

point

बीजेपी और RSS से बहुत अलग है INDIA अलायंस

Rahul Gandhi in Washington DC: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी अमेरिका की यात्रा के दौरान खूब चर्चा में है. भारत सरकार, बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उनके बयान खूब वायरल हो रहे है. राहुल गांधी कभी छात्रों से मिल रहे है कभी नेताओं से. इस कड़ी में बीते दिन उन्होंने वॉशिंगटन डी.सी. में अमेरिकी सांसदों से मुलाकात की. इस बैठक का आयोजन डेमोक्रेटिक पार्टी से कांग्रेसमैन ब्रैडली जेम्स शेरमैन ने किया. बैठक में कई प्रमुख अमेरिकी सांसद शामिल हुए, जिनमें कांग्रेसमैन जोनाथन जैक्सन, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति, श्री थानेदार, जीसस "चुई" गार्सिया, हांक जॉनसन, और कांग्रेसवुमन बारबरा ली, इल्हान ओमर, और जेन शाकोवस्की मौजूद थे.