Vijay Factor: कांग्रेस को संकट से निकालने के लिए राहुल गांधी का नया प्लान तैयार, अहमदाबाद में लेंगे फैसला?  

Vijay Factor: राहुल गांधी लंबे समय से कांग्रेस को नए सिरे से गढ़ने की बात कहते आए हैं. उनकी योजना में युवाओं को 50% हिस्सेदारी देना, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को पार्टी पदों में दो-तिहाई जगह देना शामिल है.

ADVERTISEMENT

rahul gandhi
rahul gandhi
Google CTA

Vijay Factor: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज एक बार फिर चर्चा में है. राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी नए सिरे से अपनी रणनीति बनाने की कोशिश में जुटी है. अहमदाबाद में होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की विस्तारित बैठक और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महाबैठक के जरिए पार्टी अपने भविष्य की दिशा तय करने की कोशिश कर रही है. लेकिन सवाल यह है कि क्या यह बैठक कांग्रेस को उस दोराहे से निकाल पाएगी, जहां वह पिछले कुछ सालों से खड़ी है?