एक्टर Vijay की फिल्मों के बाद राजनीति में धमाकेदार एंट्री, पहली रैली में इतनी भीड़ कि घबराए CM स्टालिन!

Thalapathy Vijay: साउथ की फिल्म इंडस्ट्री और पॉलिटिक्स में थलापति विजय ने धांसू एंट्री मारी है. वो भी तब जबकि उनका फिल्मी करियर टॉप पर है. साउथ ही नहीं, पूरे देश के सबसे महंगे एक्टर का टैग लगा है विजय पर.

ADVERTISEMENT

Thalapati Vijay (Photo: PTI)
Thalapati Vijay (Photo: PTI)
Google CTA

Thalapathy Vijay: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय ने हाल ही में राजनीति में एंट्री की है. ये कदम उन्होंने अपने फिल्मी करियर के टॉप पर रहते हुए उठाया है. साउथ की राजनीति में कई बड़े सितारे शामिल हुए हैं, जैसे एनटी रामाराव, एमजी रामचंद्रन, करुणानिधि, जयललिता, रजनीकांत और कमल हासन. अब इसी लिस्ट में विजय का नाम भी जुड़ गया है. वो अपनी नई पार्टी "तमिलगा वेत्री कझगम" (TVK) के जरिए राजनीति के मैदान में उतरे हैं. उनकी लोकप्रियता को देखते हुए माना जा रहा है कि ये राजनीति में एक बड़ा बदलाव ला सकता है.