वायरल वीडियो पर बोले उपराष्ट्रपति धनखड़, झुकना-नमस्कार करना मेरी आदत, न उड़ाएं संस्कार का मजाक

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ गुरुवार को अपने एक वायरल वीडियो को लेकर आहत नजर आए. यह वीडियो कांग्रेस नेताओं और उनके समर्थकों की ओर से वायरल किया जा रहा था.

ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री के आगे झुकने को लेकर ट्रोल हुए उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यसभा में दी सफाई
प्रधानमंत्री के आगे झुकने को लेकर ट्रोल हुए उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यसभा में दी सफाई
google news

Vice President Jagdeep Dhankar Trolling : उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ गुरुवार को अपने एक वायरल वीडियो को लेकर आहत नजर आए. यह वीडियो कांग्रेस नेताओं और उनके समर्थकों की ओर से वायरल किया जा रहा था. इस वीडियो में उपराष्ट्रपति धनखड़ पीएम नरेंद्र मोदी का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था. इसके बाद अब उपराष्ट्रपति धनखड़ की जो प्रतिक्रिया आई है, वह भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. धनखड़ ने राज्यसभा में अपनी बात रखी है.