मोदी सरकार में जो संसद भवन बना अब उसकी जांच करवाना चाहती है कांग्रेस, सांसद ने लिखी ये चिट्ठी
Leaking Parliament Building: 'बाहर पेपर लीकेज, अंदर वॉटर लीकेज'- कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने टपकतें संसद भवन के वीडियो से सरकार पर गजब का कसा तंज.
ADVERTISEMENT

Leaking Parliament Building: दिल्ली में बीते दिन जबरदस्त बारिश हुई. सड़क से संसद तक हर जगह पानी ही पानी हो गया. दिल्ली की सड़कों पर समुन्द्र जैसी लहरें चल रही थी. कई हादसे भी हुई कहीं घर गिर गया तो कही दीवाल, मयूर विहार में तो मां-बेटे की नाले में डूबने से मौत हो गई. वैसे दिल्ली के सड़कों पर और नालों में पानी जमा होना तो आम बात है लेकिन असली सवाल तो नवनिर्मित संसद भवन में पानी जमा होने और छत के चूने का है. तमिलनाडु के विरुधुनगर से कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने सोशल मीडिया पर संसद का एक वीडियो पोस्ट किया है जो खूब वायरल है. इस वीडियो में नई संसद भवन के अंदर पानी टपकते हुए दिख रहा है और गिरते हुए पानी को फैलने से रोकने के लिए फर्श पर बकेट रखी गई है.