क्या है नजूल संपत्ति बिल जिसे लेकर विपक्ष समेत BJP नेताओं ने भी CM योगी को घेरा, डीटेल से जानिए

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस विधेयक को सदन में पेश किया. मगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने इसे प्रवर समिति के सामने पेश करने का प्रस्ताव रख दिया.  उन्होंने कहा कि उनका प्रस्ताव है कि इस विधेयक को सदन की प्रवर समिति सामने भेजा जाए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Nazul Land Bill: उत्तर प्रदेश की सरकार फिर एक बार नए विवाद में घिरती नजर आ रही है. इस बार योगी सरकार नजूल संपत्ति को लेकर विवादों में आ गई है. मामले को लेकर विपक्ष के साथ-साथ बीजेपी के विधायक भी उनके खिलाफ दिखाई दे रहे हैं. दरअसल 31 जुलाई को योगी सरकार ने विधानसभा में नजूल संपत्ति को लेकर एक बिल पेश किया था, जिसे भारी विरोध के बीच ध्वनि मत के साथ पास करा लिया गया, लेकिन अगले ही दिन विधानपरिषद में अटक गया. इसका विरोध विपक्ष के अलावा बीजेपी विधायकों ने भी किया. फिलहाल के लिए इसे प्रवर समिति के पास भेज दिया गया है.