कौन हैं IPS आनंद मिश्रा जिन्होंने दिया इस्तीफा और अब बक्सर से चुनाव लड़ने के हैं चर्चे?

IPS आनंद की असम में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में प्रमुख भूमिका रही है. वे अपने ड्यूटी के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कई सफल ऑपरेशनों को अंजाम दिया है.

ADVERTISEMENT

IPS Anand MIshra
IPS Anand MIshra
google news

IPS Anand Mishra: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक प्रतिष्ठित अधिकारी और असम के लखीमपुर में वर्तमान पुलिस अधीक्षक आनंद मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका इस्तीफा 16 जनवरी 2024 से आधिकारिक तौर पर प्रभावी होगा यानी इस तारीख से वो वॉलेंट्री रिटायरमेंट (VRS) ले लेंगे. ऐसी चर्चाएं है कि IPS आनंद मिश्रा आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार के बक्सर सीट पर उम्मीदवारी के लिए नजर गड़ाए हुए हैं. वैसे उनकी तरफ से अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि वह सियासत में एंट्री लेने वाले हैं या उनके एजेंडे में और भी कुछ है.