कौन हैं वीके पांडियन जिन्हें समझा जाता है नवीन पटनायक का उत्तराधिकारी?

अपनी तेजतर्रार कार्यशैली को लेकर पांडियन सुर्खियों में रहे हैं. हाल में वो विपक्षी दलो के निशाने पर थे. वजह थी उड़ीसा के कई जिलों के दौरे के दौरान सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल.

ADVERTISEMENT

वीके पांडियन, नवीन पटनायक. पांडियन को नवीन पटनायक सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है.
वीके पांडियन, नवीन पटनायक. पांडियन को नवीन पटनायक सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है.
Google CTA

न्यूज तकः उड़ीसा के ‘पावरफुल’ आईएएस अधिकारी रहे वीके पांडियन की सक्रिय राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज हो गई हैं. वीके पांडियन वह शख्स हैं जिन्हें ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक का सियासी उत्तराधिकारी भी माना जा रहा है. इनके रसूख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के अगले ही दिन उन्हें सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल गया. पांडियन रिटायरेंट से पहले करीब 12 साल नवीन पटनायक के निजी सचिव रह चुके हैं. फिलहाल उन्हें सरकार की प्रभावशाली योजना 5T (परिवर्तनकारी पहल) और ‘नबीन ओडिश’ का चेयरमैन बनाया गया है. पांडियन सीधे पटनायक को रिपोर्ट करेंगे. यानी सरकार और प्रशासन में उनकी ‘धमक’ पहले की तरह बरकरार रहेगी.