ओवैसी की जाएगी सदस्यता? 'जय फिलिस्तीन' के लगाए नारे को लेकर NDA मचा रहा बवाल
24 और 25 जून को सांसदों ने अपने पद की शपथ ली. इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने भी शपथ ली. उन्होंने इसके बाद जय भीम, जय मीम और जय फिलिस्तिन का नारा लगाया. उनकी शपथ खत्म होने के बाद सदन में हंगामा हो गया.
ADVERTISEMENT

Asaduddin Owaisi: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद से सांसद चुनकर संसद पहुंचे हैं. मंगलवार को उन्होंने अपने पद की शपथ ली. इस दौरान उन्होंने ऐसा कुछ बोल दिया जिसको लेकर अब जमकर विवाद हो रहा है. उन्होंने संसद पद की शपथ लेने के दौरान एक ऐसा नारा लगा दिया जिसपर अब सियासत तेज है. दरअसल, उन्होंने शपथ लेते वक्त फिलिस्तीन के समर्थन में नारा लगा दिया. उनके इस बयान का सत्ता पक्ष विरोध कर रहा है और उनके खिलाफ विरोध दर्ज कराया है. बाद में सभापति ने उनके इस नारे को रिकॉर्ड से हटाने का निर्देश दिया है. अब इस बात की चर्चा तेज है कि क्या दूसरे देश के पक्ष में नारा लगाने पर ओवैसी पर क्या कार्रवाई हो सकती है.