6200 किमी की दूरी तय कर 2024 जीतेंगे राहुल गांधी? कांग्रेस आर-पार को तैयार पर अड़चनें भी हैं
कांग्रेस पार्टी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में ‘आर या पार’ की तैयारी कर रही है. एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार जीत कर, देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी करने की ताक में हैं.
ADVERTISEMENT

Lok Sabha Election 2024: हाल मे हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हिंदी भाषी राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार मिली. पर तेलंगाना की जीत ने यह भी दिखाया कि दक्षिण भारत में कांग्रेस मजबूत हो रही है. अब पार्टी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में ‘आर या पार’ की तैयारी कर रही है. एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार जीत कर, देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी करने की ताक में हैं. उधर कांग्रेस पिछले दो चुनावों में अपने खराब प्रदर्शन को सुधारने की कोशिश में है. इस साल 1984 के चुनाव में रिकॉर्ड 414 लोकसभा सीटें जीतकर कांग्रेस के अपने चुनावी शिखर पहुंचने के चार दशक भी पूरे हो रहे हैं. सियासी जानकार 2024 को कांग्रेस के लिए उसकी 138 साल की यात्रा में सबसे कठिन दौर में से एक के रूप में देख रहे हैं. वर्तमान में संसद के लोकसभा में कांग्रेस के केवल 48 सदस्य ही हैं और पार्टी को पिछले 10 सालों में गिरावट ही देखने को मिली है.