तेलंगाना में ओवैसी को कांग्रेस के साथ ले आयेंगे रेवंत रेड्डी? इस पॉलिटिक्स को समझिए

कांग्रेस और AIMIM के साथ गठबंधन हो या न हो लेकिन रेवंत चाहेंगे कि ओवैसी के साथ रिलेशन खराब न रहें. क्योंकि कांग्रेस के पास बहुमत से सिर्फ 4 विधायक ज्यादा हैं. कहीं ऊंच-नीच हुई तो AIMIM के 7 विधायक रेवंत की मदद कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Telangana CM Revanth Reddy: राजनीति एक मुलाकात होती है छुपाने के लिए. एक मुलाकात होती है दिखाने के लिए. छिपाने वाली मुलाकात तब होती है जब मामला कुछ पक्का नहीं होता. दिखाने वाली मुलाकात तब होती है जब कुछ मैसेज देना होता है. लंदन में तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी और AIMIM के नंबर 2 नेता अकबरुद्दीन ओवैसी की मुलाकात यही दिखाने के लिए थी, जिसके फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर वायरल किए गए.