खैरथल तिजारा के नीले ड्रम मामले में बड़ा खुलासा, रील की शौकीन 3 बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर किया बड़ा कांड 

Rajasthan Crime News: राजस्थान के खैरथल तिजारा में एक युवक की हत्या के बाद उसके शव को नीले ड्रम में छुपाने वाले मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Crime News
Rajasthan Crime News
Google CTA

Rajasthan Crime News: राजस्थान के खैरथल तिजारा में एक युवक की हत्या के बाद उसके शव को नीले ड्रम में छुपाने वाले मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है. हत्या के बाद से ही ये मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ था. इसे मेरठ के मुस्कान वाले मामले से जोड़कर देखा जा रहा था. अब इस मामले में पुलिस ने मकान मालिक का बेटा जितेंद्र को और युवक की पत्नी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.पुलिस ने बताया कि जितेंद्र ही हंसराज और उसके परिवार को लेकर अपने घर लेकर आया था. दोनों हंसराज और जितेंद्र एक साथ शराब पीते थे. जितेंद्र के बारे में ये पता चला है कि उसके कई महिलाओं से संबंध थे. ऐसे में अब पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.