हरियाणा में हत्या कर राजस्थान में फरारी काट रहा था दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल, ग्रामीणों को हुआ शक तो ऐसे पहुंचा जेल
हरियाणा में हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे आरोपी दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को राजस्थान के चूरू जिले से गिरफ्तार किया गया. आरोपी की गिरफ्तारी में स्थानीय ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई.
ADVERTISEMENT

हरियाणा में हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे आरोपी दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को राजस्थान के चूरू जिले से गिरफ्तार किया गया. आरोपी की गिरफ्तारी में स्थानीय ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई, जब उन्हें शक हुआ तो उन्होंने पूछताछ की और तभी आरोपी ने हवाई फायर किया. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. आरोपी को चूरू की रतननगर पुलिस और डीएसटी टीम ने धर-दबोचा. कांस्टेबल को रतननगर क्षेत्र के गांव सुरतपुरा की रोही से गिरफ्तार कर लिया है.