Barmer: भर्ती परीक्षाओं के बाद अब बोर्ड एग्जाम तक पहुंच गया नकल माफियाओं का रैकेट, परीक्षा में फर्जीवाड़े की ये रिपोर्ट चौंका देगी!

राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल माफियाओं की धांधली ने बेरोजगार युवाओं की परेशानी बढ़ी दी है. लेकिन अब इससे भी हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां भर्ती परीक्षा नहीं, बल्कि बोर्ड एग्जाम में डमी कैंडिडेट की गिरफ्तारी हुई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल माफियाओं की धांधली ने बेरोजगार युवाओं की परेशानी बढ़ी दी है. जांच एजेंसियों के रडार पर अब फर्जी डिग्री का रैकेट भी आ चुका है. जिसका खुलासा हाल ही में एसओजी की जांच में भी हुआ. लेकिन अब इससे भी हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां भर्ती परीक्षा नहीं, बल्कि बोर्ड एग्जाम में डमी कैंडिडेट की गिरफ्तारी हुई है. इस वारदात का खुलासा हुआ है बाड़मेर जिले में. जहां 10वीं -12वीं का एग्जाम देते हुए पुलिस ने 20 डमी परीक्षार्थियों को पकड़ा है. परीक्षार्थियों के दस्तावेज मैच नहीं हुए तो सुप्रीटेंडेट ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने 17 परीक्षार्थियों को गिरफ्तार और 3 नाबालिग को डिटेन किया है.