छात्र राजनीति से कैबिनेट तक, कौन थे हेम सिंह भड़ाना, जिनके निधन से राजस्थान शोक में
पूर्व कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भड़ाना का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया, जिससे राजस्थान की राजनीति में शोक का माहौल है. छात्र राजनीति से शुरुआत कर कैबिनेट तक पहुंचे भड़ाना को जमीन से जुड़े नेता के रूप में याद किया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना
राजस्थान की राजनीति से सोमवार सुबह 7 बजे एक बेहद दुखद खबर आई. दरअसल पूर्व कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन हो गया. वे पिछले लगभग पांच महीनों से कैंसर से लड़ रहे थे और एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर फैलते ही अलवर समेत पूरे प्रदेश के राजनीतिक माहौल में शोक छा गया.