राजस्थान में 2 फरवरी को बदलेगा मौसम का मिजाज, पूर्वी जिलों में बादल-बारिश के आसार, कई जगह घना कोहरा

2 फरवरी को राजस्थान में मौसम बदलेगा. पूर्वी जिलों जैसे जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर में बादल, मेघगर्जन और हल्की बारिश के आसार हैं. कई जगह घना कोहरा छाएगा. पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह कोहरे की समस्या बनी रह सकती है.

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
social share
google news

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम केंद्र जयपुर के ताजा बुलेटिन के अनुसार, राज्य के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर 2 फरवरी को साफ दिखाई देगा. खासकर पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे, मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा भी परेशानी बढ़ा सकता है. 

मौसम विभाग के मुताबिक, 2 फरवरी को अजमेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. इसके पीछे कारण है बैक-टू-बैक सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ, जो राज्य के ऊपर परिसंचरण तंत्र बना रहे हैं. 

कहां रहेगा बारिश का असर

2 फरवरी को पूर्वी राजस्थान के जिन इलाकों में बादल और बारिश का असर रह सकता है, उनमें अजमेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, राजसमंद, सलूम्बर और उदयपुर के हिस्से शामिल हैं. इन जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, बिजली चमकने और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है. 

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में घना कोहरा बनेगा परेशानी

सुबह के समय अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, झुंझुनूं, सीकर, दौसा, कोटपुतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छा सकता है. पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में भी कोहरे का असर रहने की चेतावनी है. 

पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क

जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, पाली, फलोदी, नागौर जैसे जिलों में 2 फरवरी को मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. यहां बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन सुबह हल्का कोहरा रह सकता है. 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पाकिस्तान और आसपास बने पश्चिमी विक्षोभ के साथ उत्तर राजस्थान पर प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. यही सिस्टम पूर्वी राजस्थान में बादल और बारिश की स्थितियां बना रहा है.

    follow on google news