राहुल गांधी के करीबी ने चेन्नई में की विजय से मुलाकात? तमिलनाडु कांग्रेस में 'अलायंस' पर क्यों मचा घमासान?

तमिलनाडु की राजनीति में विजय और कांग्रेस की नजदीकियों को लेकर अटकलें तेज हैं. लेकिन तमिलनाडु कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि गठबंधन डीएमके के साथ ही रहेगा. टीवीके तेजी से उभर रही है, जबकि बिहार चुनाव के नतीजों का असर यहां की राजनीति पर भी दिख रहा है.

ADVERTISEMENT

Shesh Bharat
Shesh Bharat
Google CTA

इंटरनेट पर ऐसी बहुत सारी स्टोरीज मौजूद हैं कि 2009 के लोकसभा चुनाव के समय विजय की मुलाकात राहुल गांधी के कराई गई थी. तब राहुल गांधी से मिलकर विजय अवाक थे. सारी चीजें तय थी. राहुल गांधी तीन दिन के लिए तमिलनाडु के दौरे पर जाने वाले थे. विजय को मंच पर आना था लेकिन ऐन वक्त पर विजय ने तौबा कर ली. न कांग्रेस में आए, न राजनीति में. 15 साल बाद राजनीति में आए तो अपनी पार्टी बनाकर लेकिन अब चर्चाएं तेज चल रही हैं कि क्या राहुल-विजय के पुराने संबंधों से कांग्रेस-विजय का अलायंस तो नहीं बन जाएगा.