Rajasthan: वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर टूट पड़े आरोपी के परिजन, वर्दी तक फाड़ दी

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के रायपुर थाना इलाके में अधिकारी राजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ लक्खा वाली गांव में वारंटी सरवन सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे थे. पुलिस ने जैसे ही आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठाया, उसके परिजन आ गए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: राजस्थान तक.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

वारंट को पकड़ने गई पुलिस जब आरोपी के परिजनों से घिरी तो भेजा गया भारी पुलिस बल.

point

थाना अधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, मामले की हो रही जांच.

राजस्थान (rajasthan news) के भीलवाड़ा (Bhilwara news) में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि एक वारंटी को पकड़ने गई पुलिस के साथ ही मारपीट हो गई. आरोपी के परिजन पुलिस पर इस कदर टूटे की उनकी वर्दी तक फाड़ दी. पुलिस जीप का शीशा तोड़ दिया. इसकी सूचना जब पुलिस मुख्यालय को हुई तो भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लिया. राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के रायपुर थाना इलाके में अधिकारी राजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ लक्खा वाली गांव में वारंटी सरवन सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे थे. पुलिस ने जैसे ही आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठाया, उसके परिजन आ गए. आरोपी के परिजन और कुछ अन्य लोगों ने गाड़ी को घेर लिया. आरोपियों ने एसएचओ राजेंद्र सिंह और पुलिस बल के साथ न केवल धक्का-मुक्की की बल्कि उनकी वर्दी तक फाड़ डाली.