Rajasthan: सिरोही में गाड़ी का टायर फटा, अनियंत्रित कार नाले में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Sirohi: राजस्थान के सिरोही शहर के ब्यावर-पिण्डवाडा हाइवे पर गुरुवार सुबह एक कार अनियंत्रित कार नाले में गिर गई. इस हादसे में 11 महीने के एक नवजात सहित कार सवार 5 लोगो की मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से हादसे का शिकार हुई कार को बाहर निकलवाया.

ADVERTISEMENT

Sirohi
Sirohi
Google CTA

Sirohi: राजस्थान के सिरोही शहर के ब्यावर-पिण्डवाडा हाइवे पर गुरुवार सुबह एक कार अनियंत्रित कार नाले में गिर गई. इस हादसे में 11 महीने के एक नवजात सहित कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से हादसे का शिकार हुई कार को बाहर निकलवाया. इस हादसे में एक मात्र जीवित बची घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया. इस दर्दनाक हादसे की सूचना पर जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, एस.पी. अनिल कुमार अस्पताल पहुंचे, जहां हादसे में घायल महिला से जानकारी लेकर उन्हें ढाढ़स बंधाया.