Rajasthan Politics: किरोड़ीलाल के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पत्नी गोलमा देवी ने दिया बड़ा बयान, कहा, 'सबने अपने-अपने...' 

Rajasthan Politics: राजस्थान बीजेपी में किरोड़ी लाल मीणा के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद हलचल मची हुई है. तो वहीं दूसरी तरफ किरोड़ी लाल मीणा अपनी बात पर टिके हुए हैं. वहीं गोलमा देवी ने बड़ा बयान दिया है.

ADVERTISEMENT

kirodi lal golma devi
kirodi lal golma devi
Google CTA

Rajasthan Politics: राजस्थान बीजेपी में किरोड़ी लाल मीणा के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद हलचल मची हुई है. तो वहीं दूसरी तरफ किरोड़ी लाल मीणा अपनी बात पर टिके हुए हैं. इस्तीफा देने के बाद उन्हें दिल्ली बुलाया गया. जहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. किरोड़ीलाल मीणा को फिर से 10 दिन बाद मुलाकात के लिए दिल्ली बुलाया गया है. वहीं दूसरी तरफ किरोड़ी लाल मीणा की पत्नी पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने बड़ा बयान दिया है. 

राजस्थान तक से  किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफा पर खुलकर बातचीत करते हुए गोलमा देवी ने कहा कि पद हो या ना हो किरोड़ी लाल मीणा पहले भी जनता की सेवा के लिए संघर्ष करते थे और आज भी कर रहे हैं.  जनता के काम के लिए पद की कोई जरूरत नहीं होती है. वह अपनी बात पर टिके हुए हैं. 

गोलमा देवी ने दिया ये बयान

गोलमा देवी ने आगे कहा कि उन्होंने जो संघर्ष किया उस संघर्ष में कोई नेता उनके साथ नहीं रहा. सबने अपने-अपने घर बनाए हैं. हमारा आज भी छपरा वाला घर है. गोलमा देवी ने आगे कहा कि डॉक्टर साहब ने जो कहा वह हमेशा करके रहते हैं. इस्तीफा दे दिया मतलब दे दिया वे संघर्ष करते आए हैं. आगे भी संघर्ष करते रहेंगे पद हो चाहे ना हो.

वादा के अनुसार दिया इस्तीफा

आपको बता दें लोकसभा चुनावों के दौरान डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा था कि अगर बीजेपी उम्मीदवार दौसा सीट हारी तो वे मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. इसके बाद उन्होंने घोषणा की थी कि पीएम मोदी ने उन्हें 7 सीटों की जिम्मेदारी दी है. इन सीटों में से अगर एक भी सीट पर बीजेपी हारी तो वह मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. इन सात सीटों में से बीजेपी 4 सीटें हार गई जिनमें दौसा, करौली-धौलपुर, टोंक-सवाई माधोपुर और भरतपुर सीट शामिल है. जिसके बाद उन्होंने बीते दिनों पहले ही मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.